फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रिश्वत लेने, वादी को धमकाने के मामले में एसआई भी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर रिश्वत कांड में शनिवार को एक और एसआई इंद्रदेव सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में एक ग्रामीण शिवगाविंद के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में अब तक थानाध्यक्ष, दो सिपाही व एक लेखपाल हुए निलंबित हो चुके हैं। सिपाहियों पर भी एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं दिनभर इसकी चर्चा होती रही कि सिपाही जिस थाने में तैनात थे, उनके खिलाफ वहीं मुकदमा दर्ज हुआ है।बड़ा गांव निवासी गौरीशंकर सरोज ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के विरोध को लेकर हाईकोर्ट में बीते 30 मई को याचिका दाखिल की थी। इसी मामले में थाना के सिपाही पंकज मौर्य, नीतेश गौड़ व लेखपाल विजय शंकर इनके घर पर पहुंचे और याचिका वापस करने व धमकाते हुए नाती रजनीश सरोज को हिरासत में लेकर जाने लगे। कुछ दूर जाने पर दो हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए छोड़ दिया। इस मामले को अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में रखा गया। इसी मामले में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह द्वारा भी याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के परिजनों को धमकाने का भी आरोप लगा। इसके बाद एसपी डा.कौस्तुभ कुमार ने इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह, आरक्षी पंकज मौर्या, नितेश कुमार गौड़ को निलंबित कर दिया। हल्का लेखपाल विजय शंकर को भी उच्चाधिकारियों ने निलंबित कर दिया। शनिवार को एक उपनिरीक्षक (एसआई) इंद्रदेव सिंह को जहां निलंबित किया गया वहीं मुंगराबादशाहपुर के बड़ागांव निवासी शिवगाविंद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके पहले हुई कार्रवाई के तहत दोनों सिपाहियों व लेखपाल पर भी एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

इसके पहले भी चर्चा में रह चुका है मुंगराबादशाहपुर थाना :-मुंगराबादशाहपुर थाना इस मामले के पहले भी कई बार चर्चा में रहा है। इसी थाने पर पूर्व में बतौर थानाध्यक्ष तैनात विनोद मिश्र को भी अप्रैल में पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने लाइन हाजिर कर दिया था। इसके पूर्व इसी थाने में तैनात उप निरीक्षक मनोज सिंह को भी होली के दौरान सड़क पर नाच रहे युवकों की पिटाई के मामले में हटाया गया था। कुछ दिन पूर्व थाना परिसर में रखे कबाड़ वाहनों में आग लगने के कारण भी थाना चर्चा में था।
महाकुंभ के दौरान बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन से थाने ने लूटी थी वाहवाही :-महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से आने वाली भीड़ जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से होकर ही प्रवेश कर रही थी। उस दौरान हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता था। उस दौरान मुंगराबादशाहपुर थाने की फोर्स ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन

रिश्वत लेने और वादी को धमकाने के मामले में एक और एसआई को निलंबित किया गया। इसके पहले थानाप्रभारी और दो सिपाही निलंबित किए जा चुके हैं। मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर अन्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डा. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें