फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटल एक्सप्रेस ट्रेन सुल्तानपुर के बजाय वाया प्रतापगढ़ से की जाएगी संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। यह जानकारी रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के अधीक्षक मनोज यादव ने दी है। बताया कि दिल्ली से चलकर मालदा टाउन तक जाने वाली 13414 डाउन एक्सप्रेस, 12 238 जम्मू तवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13240 कोटा से होकर पटना तक जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस, 12 32 28 देहरादून से चलकर हावड़ा तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सुल्तानपुर के बजाय प्रतापगढ़ होकर जाएगी। रेल पथ पर अनुरक्षण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के रेल पथ के वरिष्ठ अभियंता मनोज केशरी ने बताया कि निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लाक के तहत रेल गेट समाप्त कर अंडर पास का निर्माण कार्य होगा। जिसके लिए सुबह सात बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मेगा ब्लाक रहेगा। बताया कि रेलवे क्रासिंग फत्तूपुर में भी अनुरक्षण कार्य चलेगा। इसलिए ट्रेन संख्या 20401 व 20402 शटल एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी लखनऊ जहां आज नहीं चलेगी वहीं चार एक्सप्रेस ट्रेन में रूट परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें