फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसे में शटरिंग मिस्त्री की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। बजरंगनगर चौकी क्षेत्र के कनौरा के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

चंदवक थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को चंदवक थाने के पिकेट पर तैनात आरक्षी ने देखा तो स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए डॉक्टर के पास पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्वाला चौहान (45) बसगीत केराकत के रूप में हुई। वह शटरिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह किसी काम के सिलसिले में डोभी के कनौरा की ओर गया था। देर शाम लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें