32- केराकत के सिहौली गांव निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी शुभम यादव ।
- फोटो : JAUNPUR
केराकत। क्षेत्र के ग्राम सिहौली निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी शुभम यादव का चयन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज-2019 में हुआ है। यह टूर्नामेंट 20 से 24 नवंबर तक मुंबई में होगा। प्रतियोगिता में इंडिया, थाईलैंड, मलयेशिया, रुस और यूएसए जैसे देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शुभम यादव के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुभम यादव बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी लखनऊ में प्रैक्टिस करते हैं। कोच प्रेम ठाकुर और मुकुल का कहना है कि शुभम ने कड़ी मेहनत के बूते यह सफलता पाई है। शुभम ने बताया कि इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने भी काफी सपोर्ट किया, जिस कारण वह प्रतियोगिता के लिए चयनित हो सका।