जौनपुर। गंगा समग्र काशी प्रांत की प्रांतीय बैठक जमालपुर स्थित एक स्कूल में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक रमाशंकर व क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय और प्रांत संयोजक राकेश मिश्रा उपस्थित रहे। गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर ने कहा कि संपर्क और वैचारिक माध्यम से ही कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जा सकता है। महाकुंभ के दौरान गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिस्थितियों में सराहनीय कार्य किया। गंगा की निर्मलता की तरह ही देश की अन्य प्रमुख नदियों की निर्मलता और जल संस्थाओं के स्वच्छता का प्रयास हो रहा है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक संजय ने कहा की काशी प्रांत अपने सभी जिले अपने क्षेत्र में प्रवाहित नदियों की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने को संकल्पित हो। गंगा समग्र सभी जिलों को पहले सम्पर्क-युक्त फिर कार्ययुक्त और उसके बाद विकसित जिला बनाए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने काशी प्रांत के संरक्षक के लिए श्रीपति सिंह के नाम की घोषणा किया। प्रांत संयोजक राकेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोर देते हुए नए कार्यकर्ताओं के नाम की घोषणा किया। बैठक में डा. संजीव मौर्या, दिवाकर द्विवेदी, नीलम, राज नारायण , रणदीप , स्वामी आत्मानंद, अवध नारायण , अम्बरीष, डॉ. प्रवीण,अशोक कुमार सिंह,आयाम प्रमुख दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन सह प्रांत संयोजक डा. अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।