फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भव्य झांकी और शोभायात्रा के साथ श्री रामकथा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
सिंगरामऊ- श्रीराम सेवा ट्रस्ट की ओर से बहरीपुर कला क्षेत्र में निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा। - फोटो : टूंडला के गांव सलेमपुर नगला खार में पशुवाडे़ में लगी आग को बुझोते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
सिंगरामऊ। श्रीराम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित पावन श्री रामकथा महोत्सव के तहत बहरीपुर कला क्षेत्र में भव्य धार्मिक झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। झांकी बहरीपुर रतासी स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री हनुमान मंदिर पहुंची। नौ दिवसीय कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रामकथा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथावाचक कन्हैयालाल उपाध्याय महाराज एवं आचार्य अरविंद उपाध्याय भी उपस्थित रहे। दोनों विद्वानों ने धर्म, भक्ति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं श्रीराम सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन धर्म, भक्ति एवं ज्ञान के संगम का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें