फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोला फेंक में श्रेया का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बलभद्रपुर गांव निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद पटेल की बेटी और कक्षा नौ की छात्रा श्रेया पटेल ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। सब जूनियर बालिका वर्ग में गोला फेंक स्पर्धा में उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। श्रेया ने वर्ष 2025-26 की अंडर-14 माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता में तहसील और जिला स्तर पर गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता था। मंडल स्तर पर उन्हें रजत पदक मिला था। वर्ष 2026-27 में भी उन्होंने तीनों स्पर्धाओं में तहसील और जिला स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। मंडल स्तर पर गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रेया ने गोला फेंक में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य विमल कुमार पांडेय, उप प्रधानाचार्य अमित दूबे, कोच विजय शंकर यादव, पूर्व प्रधान मेहीलाल पटेल सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें