जौनपुर दीवानी न्यालय में पेशी पर जाते हुए श्रमजीवी ट्रेन विस्फोट कांड के आरोपी ओबैदुर्रहमान।
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के मामले में आतंकी आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार से लाकर मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बुधिराम यादव की अदालत में पेश किया गया। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। न्यायाधीश ने फैसले के लिए 30 अगस्त की तिथि नियत की है।
बता दें कि 28 जुलाई 2005 की शाम सवा पांच बजे पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर क्रासिंग के पास जोरदार बम धमाका हुआ था। जिसमें 12 यात्रियों की मौत व 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस मामले में आतंकी आरोपी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। जबकि आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन और नफीकुल विश्वास अन्य मामले में विचारण के लिए हैदराबाद जेल में हैं।