फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्रद्धा ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
खुटहन के भटौली गांव निवासी श्रद्धा पाण्डेय ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता मेडल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
खुटहन। भटौली गांव निवासी श्रद्धा पांडेय ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए यूपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। श्रद्धा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग बधाई दे रहे हैं। यूपी पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत लखनऊ में आयोजित इस चैंपियनशिप में उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पिता बृजेश पांडेय ने बताया कि बेटी श्रद्धा निरंतर अभ्यास, मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। वहीं, श्रद्धा ने सफलता का श्रेय बड़े भाइयों शनि पांडेय और शुभम पांडेय को देते हुए कहा कि उनका प्रोत्साहन और सहयोग हमेशा आगे बढ़ने की ताकत देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें