फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मॉडल के जरिये दिखाई अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्थित उमा बैजंती पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग मॉडल पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी वैज्ञानिक विचारों के सृजन में सहायक होती है। इससे छात्र छात्राओं के अंदर रचनात्मक कौशल तथा नए आविष्कार के प्रति जागरूकता एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों, शिक्षकों एवं आगंतुकों को आधुनिक तकनीक से परिचित होने का अवसर मिलता है। कहा कि जन-जन तक विज्ञान को पहुंचाने में ऐसे आयोजनों का बहुत महत्व है। संचालन डॉ. विजय शंकर तिवारी एवं अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कृष्णदेव दुबे ने किया। आगंतुकों के प्रति आभार सुनील चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, कृष्ण देव दुबे, राम कीर्ति दुबे, विष्णु चंद्र शुक्ल, ओंकार मिश्रा, अशोक शुक्ला, प्रमोद चतुर्वेदी, अनिल पांडेय मुन्ना, प्रमोद शुक्ला आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें