ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में एपीओ रजनीश मिश्र ने रोजगार सेवकों को शासन की योजनाएं बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। मनरेगा के कार्य में शिथिलता और बैठक में बार-बार अनुपस्थित होने वाले 18 ग्राम पंचायत रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम अधिकारी रजनीश ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए रोजगार सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक जलदूत फोटो, जॉबकार्ड में परिवारीजनों को जोड़ने और एनपीसीआई कार्य को अविलंब पूरा करें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सभी गांवों में डिमांड चलनी चाहिए। किसी हालत में शत-प्रतिशत जमा करने और अमृत सरोवर तालाब का चयन का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत बबुरा, बरचौली, बेलहटा, बेलावा, विरसादपुर, बड़ारी, ब्राह्मनपुर बरखंडी, छंगापुर, दरियावगंज, गैरीखुर्द, हैदरपुर, कटहरी, मंगरेसर, मैनुद्दीनपुर, मितावा, पुराहेमु, सरायलोका एवं उमरपुर गांव के रोजगार सेवकों को अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अगली कार्रवाई में वेतन बाधित करने की बात कही। बैठक में दीपिका साहू, जेई पुष्पेंद्र, अनुज यादव, रणविजय, शिवशंकर मौर्या, राकेश कुमार, सचिन पांडेय, राना मनीषा आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।