क्षेत्र के आशापुर और मुंगराबादशाहपुर के कील्हापुर तरहटी गांव में मंगलवार को आग लगने से दो दुकानों सहित आठ घर जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
द्रवेश हत्याकांड के बाद गांव में खेमे बंदी शुरू हो गई है। मनोज किराना भंडार और दीक्षित आटो डिजिटल स्टूडियों में आग लगने से सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
दोनों दुकानों के स्वामी हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान के करीबी बताए जाते हैं। प्रतिशोध और विरोधियों को फंसाने की साजिश मानकर पुलिस जांच कर रही है।
एसओ का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
मुंगराबादशाहपुर ः किल्हापुर तरहटी गांव में मंगलवार की शाम सात बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ घर जलकर नष्ट हो गए। इसमें रामकरण, रामजीयावन, सिपाही, नन्हकी देवी,
सूरजू, सरस्वती, बचई, नन्हकू की छप्पर जल गया। आग का कारण स्पष्ट नही हो सका है।