09- चहारसू चौराहे पर बिना मास्क लगाये जा रहे बाईक सवार युवक का चालान काटता अधिकारी।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने बिना मास्क लगाए दुकान पर बैठे सात दुकानदारों से 100 रुपये की दर से जुर्माना वसूल किया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि दोबार बिना मास्क के दुकान पर मिले तो जुर्माने की राशि दोगुनी वसूली जाएगी। नगर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने कोतवाली से निकलकर चहारसू होते हुए ओलंदगंज तक अभियान चलाया। इस दौरान सात दुकानदार बिना मास्क लगाए मिले। जिनसे जुर्माना वसूल किया गया।