फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दुकानदार की मौत, किशोर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम बिजली की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। जबकि एक किशोर झुलस गया। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी सुइथाकलां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। किशोर की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया।
विज्ञापन

बड़ौना गांव निवासी शिवनारायण यादव (53) गांव से कुछ दूरी पर समोसे और चाय की दुकान खोल कर अपनी जीविका चला रहा था। बृहस्पतिवार को देर शाम वह दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बारिश होने लगी। वह दुकान पर रुक गए। वहीं सरपतहां थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी 15 वर्षीय अंकित पुत्र रामनिहाल राजभर भी बारिश से बचने के लिए दुकान पर रुक गया। इतने में दोनों के ऊपर बिजली गिर गई। बिजली गिरने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुचे ग्रामीणों ने दोनों लोगों को गंभीर अवस्था देख सीएचसी सुइथाकला ले गए, जहां चिकित्सकों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे किशोर अंकित का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि अंकित का इलाज शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से एक लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें