फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में निकाली शोभा यात्रा

Thu, 24 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पातंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान की ओर से शहीद दिवस के अवसर पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को याद किया। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई। साथ ही उनके कतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।   इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी में युवाओं में बढ़ रही नशा खोरी पर चिंता प्रकट किया गया। साथ ही युवाओं को नशा मूक्ति बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रोफसर बीडी शर्मा, शशिभूषण, अचल हरिमूर्ति, शंभुनाथ योगी, डा.हेमंत, डा.ध्रुवराज, सिकंदर, डा.चंद्रसेन व कमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। सतहरियाः क्षेत्र के पंवारा के सजई में स्थित भगौती बालोद्यान में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई।  85 वें शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने शहीदों को नमन किया। मूर्ति का अनावरण और नव निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त थे। अध्यक्षता रामचन्द पटेल तथा संचालन रमेश चन्द सरोज ने किया। आयोजक सालिकराम पटेल तथा प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने अभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कल्पनाथ गुप्त, रामनाथ यादव, श्याम सुन्दर यादव, सुभाष चन्द पटेल, जगन्नाथ शास्त्री, इन्द्रजीत पाल, विजय कन्नौजिया, सत्यनरायण प्रसून पटेल, गंगा राम प्रजापति, अमर पाल सिंह अदि मौजूद थे।  उधर, भारत स्वाभिमान और एवं फारवर्ड ब्लाक ने संयुक्त रूप से  शहीद  दिवस मनाया। शहीदे आजम भगत सिंह पार्क में डा. बीडी शर्मा, अरुण कुमार सिंह, कमलेश सिंह, मोहम्मद बिलाल खान, हिमांशु मोदनवाल, अनिरुद्ध कुमार यादव, जिलेदार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें