सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला सिपाह कोइरान स्थित मां काली मंदिर परिसर में मंगलवार शाम को शनि देव की मूर्ति स्थापना के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। मां काली मंदिर परिसर से शनिदेव के दर्शन के लिए झांकी निकाली गई।
रथ के आगे गाजे बाजे के साथ लोग नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर मां काली मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। नगर के मोहल्ला साहबगंज में स्थित शक्ति पीठ मां काली मां के विद्धान पुजारी महावीर प्रसाद तिवारी ने पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ शनिदेव की मूर्ति स्थापित कराया। मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया। समूचा कार्यक्रम मंदिर पुजारी केवल दास महराज के देख रेख में संपन्न हुआ। शनिदेव की मूर्ति की स्थापना मोहल्ला पकड़ी निवासी छोटे लाल माली के परिवार की तरफ से कराई गई। इस मौके पर सभासद रामजश मौर्य, कृष्ण कुमार कसौधन, राजीव माली, मनोज ठठेर, श्याम लाल, राजेश कुमार, जय प्रकाश मौर्य आदि आदि मौजूद रहे।