सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का शनिवार को भव्य आगाज हुआ।
पहले दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 501 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक रमेश चंद्र मिश्र की ओर से आयोजित बदलापुर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जरूरतमंदों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि कन्यादान महादान है। ऐसा आयोजन कराकर विधायक श्री मिश्र ने सराहनीय कार्य किया है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव की प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं।
यह कार्यक्रम बदलापुर ही नहीं, पूर्वांचल को नया आयाम देगा। अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महराज अमेठी ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, डीएम डाॅ. दिनेशचंद्र आदि रहे।
शामली कलक्ट्रेट में हिंदू संगठनों द्धावारा आयोजित धरना प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं । संवाद