फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ही फूंका राज ठाकरे का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद को लेकर रविवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने ही रविवार को लाइन बाजार में प्रदर्शन और नारेबाजी की। राज ठाकरे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके पुतले को चप्पलों और डंडों से पिटाई कर विरोध जताया। शिवसेना जौनपुर अध्यक्ष नागेश दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस हिसाब से हिंदी भाषा बोलने वालों पर अत्याचार हो रहा है वह हम उत्तर भारतीय लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिवसेना सदर प्रभारी संदीप चौहान ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है हम क्यों नहीं बोल सकते हैं। महाराष्ट्र में हो रहे उत्तर भारतीयों के अत्याचार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम आवाज उठाते रहेंगे अभी तो जिले में प्रदर्शन हुआ है अगर नहीं सुधरेंगे तो पूरे देश में हम प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रुद्र प्रताप, विकास पांडेय, अवधेश यादव, खुशहाल उर्फ गोलू गिरी, बृजेश यादव, अभिषेक यादव, प्रमोद यादव, सौरभ मौर्या, रवि चौहान, आशीष सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें