फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का वादा- सत्ता में आए तो हर परिवार के एक बेटे और बेटी को देंगे सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि रीढ़ी में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन दे रहा हूं कि सपा की सरकार बनने पर हर परिवार से एक बेटे और एक बेटी कौ सरकारी नौकरी देंगे, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग का हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक गया। सूबे के किसान, बेरोजगार, व्यापारी सभी परेशान हैं। नोटबंदी से गुजरात के दो पूंजीपतियों का फायदा हुआ। शिवपाल यादव ने दावा किया कि 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जनता से आह्वान किया कि अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने पर पुरानी पेंशन, समाजवादी पेंशन फिर शुरू कराएंगे। हर परिवार से एक-एक बेटे-बेटी को सरकारी नौकरी देंगे। शिवपाल ने कहा कि मल्हनी में माफिया है, इनामी है। इसको मल्हनी में रुकने नहीं देना है। मल्हनी और जौनपुर को अराजकता नहीं पैदा होने देंगे। अराजकता फैलाने वाले और गुंडई करने वाले को मल्हनी से भगा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें