फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों व कावरियों ने शिव मंदिरों में किया जलाभिषेक...

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों व कावरियों ने शिव मंदिरों में किया जलाभिषेक
विज्ञापन

मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के दियाँवा नाथ महादेव मंदिर पर सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। हजारों शिव भक्त मंदिर पहुंच जलाभिषेक के साथ पूजन -अर्चन किये। कावरियों ने भी मंदिर के गर्भगृह में पहुंच जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्घालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर हर महादेव, बोलबम, बोलबम के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया था। इसी प्रकार क्षेत्र के जमालपुर स्थित शोभनाथ शिव मंदिर, पौंहा गांव स्थित पारस नाथ शिव मंदिर व नगर मेहरवा महादेव मंदिर पर पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कावरियों व शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन- अर्चन किया।
हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय
हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय
जलाभिषेक करने के लिए दिन भर लगी रही कतार
दूध और बेलपत्र से किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
जौनपुर। सावन माह के पहले सोमवार पर शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। हर-हर महादेव के उद्घोष और घंटा घडिय़ाल से शिवालय गूंज उठे। बड़ी संख्या में कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया। त्रिलोचन महादेव मंदिर, गौरी शंकर धाम सुजानगंज ,साईं नाथ मंदिर शंभूगंज, दियावा महादेव मछलीशहर और करसूल नाथ धाम में जलाभिषेक के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शिवालयों में भोर से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पहले जलाभिषेक करने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चन की। मेले में दर्शन पूजन के लिए बैरीकेंडिंग कर महिला पुरुषों को अलग-अलग दर्शन कराया गया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में पहुंच कर सुरक्षा की जानकारी ली।
विज्ञापन

जलालपुर: ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। पहला सोमवार होने के कारण मंदिर परिसर में खासी भीड़ रही। कांवरियों के दूर दराज से भक्तों ने कतार बद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भांग, धतूर, बेलपत्र, माला-फूल, दूध आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना की। रविवार की शाम से ही कांवरियों का जत्था त्रिलोचन महादेव मंदिर पर इकट्ठा होने लगा। सोमवार को तीन बजे भोर में मंदिर का मुख्य गेट खुलते ही पूरा मंदिर हर हर महादेव के जयकारे से गुंज उठा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए होड़ लगी रही।
सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम का कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्रयागराज से जल लेकर पहुंचे कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर सुरक्षा को लेकर पुलिस की व्यवस्था की गई है। महिला पुलिस स्त्रत्त्र्मियो की भी व्यवस्था की गई है। महिला और पुरुषों को दर्शन पूजन के लिए अलग-अलग गेट बनाकर जलाभिषेक कराया गया।
सिंगरामऊ: बाबा गुदरनाथ धाम, त्रिवुभन बाबा धाम हरिहरपुर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों का जलाभिषेक करने के लिए तांता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और चंदन, बेलपत्र, दूध, दही, शहद, पुष्प आदि से अभिषेक किया।
महराजगंज: क्षेत्र के बाबा करसूल नाथ धाम पर घंटे घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयघोष गूंज उठा। शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी उत्तम गिरी व मंदिर की व्यवस्था में लगे विजय प्रताप सिंह, अखिलेश उपाध्याय, राधेश्याम, सोनू मिश्रा ने सहयोग किया। कांवरियों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के तेजी बाजार चौकी प्रबारी गोविंद देव मिश्र फोर्स के साथ तैनात रहे।
केराकत: क्षेत्र के गोमतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा देवकली में स्थित शिवमंदिर व शिवनगर आदि शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ रही।
इनसेट---
एसपी ने मेले का किया निरीक्षण
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव में सावन के पहले सोमवार को 11 बजे पहुंचे एसपी विपिन कुमार मिश्र ने मेले में भ्रमण कर सुरक्षा की जानकारी ली। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए लगाए गए केमरों का जांच किया। जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया। कांवरियों को कोई परेशानी न होने पाए इसके लिए अदिकारियों को निर्देश दिया। मंदिर की सुरक्षा खुद एसडीएम केराकत राकेश कुमार तथा क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव के साथ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह संभाल रहे। सुरक्षा को देखते हुए जिले के कई थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस मंदिर में लगाऐ गये थे। पुलिस कंट्रोल रूम से मेले का संचालन रामचन्दर सिंह कर रहे थे।
इनसेट--
अपराध निरोधक कमेटी के वालेंटियर ने किया सहयोग
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में वालेंटियर भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। तालाब के दोनों तरफ घूम-घूम कर लोगों को सचेत करते देखे गए।
इनसेट--
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मेले का किया निरीक्षण
जलालपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तुलिका शर्मा में सोमवार को मेले में चक्रमण कर व्यापारियों को खाने-पीने की चींजो को ढ़ककर रखने का निर्देश दिया। प्लास्टिक का प्रयोग एकदम नहीं करने की चेतावनी दी। मंदिर परिसर में गंदगी ने होने पाए इसका भी ध्यान रखने को कहा। मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरि, अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, समाजसेवी चन्दन सेठ, गुरूगोपाल सिंह,पंकज सिंह, सोनू गिरि व मंदिर कमेटी के सदस्यगण आदि मौजूद थे।
इनसेट--
महिला के गले से उड़ाई चेन और पर्स
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन करने आई सरस्वती देवी निवासी मछलीगांव वाराणसी का चेन उचक्कों ने उस समय उड़ा दिया जब वह जलाभिषेक कर रही थी। दर्शन कर मंउिदर से बाहर निकलने के बाद इसकी जानकारी मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस को दिया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक मुरली गिरी तथा महिला कॉन्स्टेबल निधि हिसंह के द्वारा सीसी टीवी कैमरा की निगरानी की। मंदिर में दुकान पर फुल्की खाते समय एक महिला का पर्स उचक्कों ने उडा दिया। महिला ने बताया कि पर्स में 4000 नगद वह कुछ जरूरी सामान तथा कागजात थे।
विज्ञापन

कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना
कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना
सुईथाकला। क्षेत्र के सरायमोहद्दीनपुर से सोमवार को सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। डीजे के धुन पर नाचते हुए कांवरिया शाहगंज रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज बिहार के लिए रवाना हुए। सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर बाबा धाम जाएंगे। जत्थे में अजीत अग्रहरी, रविंदर गुप्ता, अमन अग्रहरी, लालता अग्रहरी, जितेंद्र, शुभम, बिक्की ,नीरज, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें