जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो छात्र शिवानी पांडे और अश्विन पांडे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक थाईलैंड में आयोजित होने वाली 9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप भाग लेंगे।
शिवानी पांडे एमए समाजशास्त्र की छात्रा हैं, जबकि अश्विन पांडे बीकॉम ऑनर्स के छात्र हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 30 से अधिक देशों के 4,000 से ज्यादा ताइक्वांडो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें अमेरिका, रूस, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, श्रीलंका और यूएई जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ जौनपुर, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।