फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बालक वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवम यादव प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी ब्लॉक के नाथूपुर गांव में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसका उदघाटन ग्राम प्रधान सुचिता सिंह व एबीएसए अमरेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय नाथूपुर के शिवम यादव ने प्रथम, जमैथा विद्यालय के मोहम्मद नासिर द्वितीय और सुल्तानपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शहनवाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में नाथूपुर की काजल यादव प्रथम, सुल्तानपुर विद्यालय की गुलबानो ने द्वितीय और जमैथा की मोनी यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में नाथूपुर के ही छात्र शिवम ने प्रथम, जमैथा के समीर द्वितीय और सुल्तानपुर विद्यालय के फरान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जमैथा के समीर ने प्रथम, नाथूपुर के धीरज द्वितीय और सुल्तानपुर विद्यालय के प्रभात कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नाथूपुर की अंशिका ने पहला, जमैथा की परी ने दूसरा और सुल्तानपुर की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खो-खो प्रतियोगिता, कबड्डी और जूनियर वर्ग की दौड़ आदि प्रतियोगिता भी हुईं।
प्रतियोगिता के आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, लक्ष्मीशंकर सिंह, पवन सिंह, विनय सिंह, सरिता महेंद्र सिंह, छाया सिंह, गुंजन सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समाजसेवी अरविंद सिंह व संचालन राम मिलन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें