त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को कांवरियों और आसपास के गांव के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा चौधरी ने अपने पति दिनेश चौधरी के साथ पूजा अर्चन के बाद भंडारे का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सोमवार को भोर मे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराने में लाल प्रताप, मनीष चौधरी, आरडी चौधरी, माला सिंह जुटी रहीं।
इस दौरान सुरक्षा के लिए एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ केराकत राजकुमार पांडेय, एसओ विश्वनाथ यादव, एसओ जलालपुर अनिल सिंह मौजूद रहे।