फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला चौकिया धाम में उमड़े आस्थावान

Fri, 13 Mar 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला अष्टमी पर शुक्रवार को  शीतला चौकिया धाम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी दरबार में हाजिरी लगाकर मंगल कामना की।
विज्ञापन


  होली के आठवें दिन मनाई जाने वाली शीतला अष्टमी के अवसर पर यहां चौकिया धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। फूल, माला, नारियल चुनरी के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मां का दर्शन किया।
विज्ञापन


 सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में समूचा धाम परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन


 इस दौरान तमाम श्रद्धालुओं ने देवी धाम में स्थित सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान घंट-घड़ियालों की मधुर ध्वनि से वातावरण देवी मय हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें