फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शौर्य जागरण यात्रा का नगर में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में शुक्रवार की रात नौ बजे शौर्य जागरण यात्रा पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में पहुंची जहां सभा हुई। बजरंगदल के काशी प्रांत के संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदुओं को जगाने के लिए यह यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य सभी लोगों को इकट्ठा कर भारत को अखंड राष्ट बनाना है। उन्होंने हिंदुओं से अपील किया कि अब समय आ गया है सभी लोग इकट्ठा हो जाएं। काशी प्रांत के मंत्री कृष्ण गोपाल ने भी संबोधित किया। सभा के बाद साधु संतो द्वारा हनुमान जी की आरती उतारी गई। इसके बाद साधु संत और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मीरपुर तिराहे पर पहुंचकर शहीद रामदुलारे सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। संचालन विशंभरनाथ दूबे और राजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान सत्यप्रकाश, अरविंद मौर्य राजेश उमर, विकास अग्रहरि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें