फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीयत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे

Sat, 05 Nov 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शरीयत से छेड़छाड़ के खिलाफ अटाला मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद आयोजित जलसे को संबोधित करते पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद। 
विज्ञापन
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के आह्वान पर शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद अटाला मस्जिद में शरीयत पर किए जा रहे छेड़छाड़ के विरोध में एहतजाजी जलसे का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा हमारी शरीयत के मुताबिक ही चलेगा। इसमें किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह के शिगुफे छोड़कर देश को बांटना चाहती है। मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि अब मुसलमानों को अपने हक की लड़ाई की खातिर तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि हुकूमत इस बात को अच्छी तरह से समझ ले कि शरीयत में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्षता कर रहे मौलाना तौफीक अहमद कासमी ने कहा कि मजहबे इस्लाम के खिलाफ पूरी दुनिया में साजिश हो रही है। तीन तलाक का मुद्दा छेड़कर मुल्क में भाईचारगी को खत्म करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


जलसे को मौलाना आफाक, कारी इसरार अहमद,  मौलाना सलमान, हफीज शाह, जावेद महमूद अब्दुल अहद ने संबोधित किया। इस मौके पर  इरसाद मंसूरी, शकील मंसूरी, फिरोज अहमद, एजाज अहमद, साजिद हमीद, इरशाद खान, असलम शेर खान, लाल मोहम्मद राईन, हाजी नेहाल अंसारी आदि थे। संचालन सभासद साजिद अलीम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें