सिंगरामऊ-बघाड़ी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम। आयोजक
सिगरामऊ। बघाड़ी कला गांव में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की लगभग एक दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में शाहपुर सानी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। जबकि बदलापुर खुर्द की टीम उपविजेता रही। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शुभम तिवारी ने फीता काटकर किया। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान कमेंटेटर सुभाष शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता शाहपुर सानी की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 4000 रुपये तथा उपविजेता बदलापुर खुर्द की टीम को 2000 का पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि शुभम तिवारी ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीवन के हर क्षेत्र में खेल का महत्व है। युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेल में भी कॅरिअर की तलाश करनी चाहिए। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर बल दिया। कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उन्हें अवसर देकर निखारने की। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। प्रतियोगिता के आयोजन में महेंद्र गौतम, विजय, रिशु सिंह और शिवम का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।