फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से 48 घंटे तक तरह बंद रहेगा शाहगंज बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली परिसर में मंगलवार की शाम एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कांवड़ यात्रा न निकालने का निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नगर पूरी तरह से बंद करने की भी सहमति बनी।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। शासन के निर्देशनुसार दो से अधिक लाइसेंसी असलहा रखने वालों को तीसरा असलहा जमा करना है। बाइक पर केवल एक ही आदमी मान्य है। बुजुर्ग या बीमार के अलावा बाइक पर दूसरे को बैठाने पर चालान किया जाएगा। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हुसैनगंज मोहल्ला स्थित आजमगढ़ रोड पर सील किए गए एरिया का दायरा बढ़ेगा। महामारी में बाजार में हो रही भारी भीड़ को देखते हुए एक दिन एक पटरी की दुकान खुलेगी, दूसरे दिन दूसरे पटरी की। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पूरी बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। दो दिन नगर पालिका परिषद पूरे नगर को सैनिटाइज कराएगा। कोरोना संक्रमित की मौत के बाद मुख्य मार्ग को सील किए जाने पर दूसरे मार्ग पर लग रहे भीषण जाम के लिए उन्होंने कोतवाल भारत भूषण तिवारी को पुलिस की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। बैठक में ईओ दिनेश कुमार यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. उमाकांत सान्याल, सभासद मकसूद हसन, संदीप जायसवाल, अर्पित जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनुराग मिश्रा, गणेश चौहान, शीम प्रकाश, उमेश अग्रहरि, फैजान सानू, रिजवान शाही, डा. तारिक शेख, मेवालाल पुष्कर, नितिन साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें