जनपद के अलग-अलग स्थ्ाानों पर आग लगने से कई झोपिड़यां और मकान जल गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आम पर काबू पाया। आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय थाना क्षेत्र के वियसिया गांव में सोमवार को लगी आग से तीन परिवारों के आधा दर्जन छप्पर और उसमें रखे गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वियसिया गांव के लोग सोमवार को सुबह खेत में काम कर रहे थे।
उसी दौरान जय प्रकाश यादव के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। शोर मचा तो ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने जुट गए। जबतक लोग आग पर काबू पाते तबतक राम लोचन और राम बचन का दो-दो छप्पर जलकर राख हो गए । छप्पर में रखा गेहूं, सरसो, भूसा, उपली, लकड़ी जलकर राख हो गई।
वहीं बरसठी। क्षेत्र के हंसिया गांव में रिहायसी छप्पर में आग लग जाने से जिलेदार का दो मड़हा जलकर राख हो गया। जब तक गांव के लोग आग बुझाते तब तक बगल के कच्चे मकान में आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। बगल में महुआ का पेड़ है। पेड़ के नीचे पत्ती को इकट्ठा कर उसे जला। उसकी चिंगारी से मड़हे में आग पकड़ लिया। वहीं मड़ियाहूं संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मईडीह गांव में सोमवार को मेहरून्निशा का रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। आरोप है कि जानबूझकर आग लगाई गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।