22- सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा जी विद्यालय के क्वारंटाईन सेंटर में क्वारटीन किए गये लोगों से सुव?
- फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। नगर के सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज स्थित आश्रय स्थल में क्वारंटीन में रखे गए सात युवक बाउंड्री फांदकर फरार हो गया। घंटों प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें घर से पकड़ लिया। सभी को दोबारा आश्रय स्थल लाया गया है। फरार सातों युवकों पर लॉक डाउन के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इस आश्रय स्थल में 96 लोगों को 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है। गुरुवार की शाम सात युवक स्कूल की बाउंड्री फांदकर आश्रय स्थल से फरार हो गए। रात में नायब तहसीलदार अजीत सिंह ने रजिस्टर में उपस्थिति लगानी शुरू की तो सात लोग कम मिलने पर उनका माथा ठनका। रजिस्टर में दर्ज नाम-पते के आधार पर मिलान के बाद सभी के घर पर टीम भेजी गई। देर रात सातों को उनके घर से पकड़कर पुलिस दोबारा आश्रय स्थल ले आई। यह सभी युवक लुधियाना में मजदूरी करते थे। 28 मार्च को दिल्ली से संचालित बसों के जरिए जौनपुर पहुंचे। इसके बाद से ही उन्हें क्वारंटीन में रखा गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार युवक सचिन, शिवकुमार, धर्मेंद्र निवासी चेतरहा थाना सरपतहा, अजय कुमार ताखापुरवा शाहगंज, राजमन शाहपुर खेतासराय, विक्रमजीत सरायमोहद्दीनपुर सरपतहा, सुनील भिरौली खुटहन के विरुद्ध धारा-144 के उल्लंघन और संक्रमण फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।