राजाबाजार। महराजगंज क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव के अनुसूचित जाति बस्ती में बृहस्पतिवार को दोपहर में रिहायशी छप्पर में आग लग गई। इससे बस्ती के सात मड़हे जल गए। आग की चपेट में आने से दो बकरियां मर गईं और दो गायें झुलस गईं। छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने गायों का उपचार किया। आग सबसे से पहले सोभनाथ गौतम के रिहायशी छप्पर से लगी। इसके बाद आग ने सोभनाथ के तीन रिहायशी छप्परों, राजू गौतम के दो मड़हों, लालबहादुर के दो और राजकुमार गौतम के एक मड़हे को अपनी चपेट में ले लिया। छप्पर में बंधी लालबहादुर गौतम की दो बकरी झुलस कर मर गई। इसी तरह राजू गौतम की छप्पर में खुटे से बंधी दो गाय बुरी तरह झुलस गई। जिसका प्राथमिक उपचार पशु डाक्टर महराजगंज की टीम द्वारा किया गया। राजू गौतम का हजारों का गृहस्थी सामान जल गया। राजकुमार गौतम का एक छप्पर जल गया, जिसमे सिलाई मशीन समेत घर का सामान रखा था। लहुरी गौतम की पानी की टंकी से पानी लेकर किसी तरह से आग पर काबू पाया।