शाहगंज। क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
प्रभारी कोतवाली वीरेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर भूमि व मामूली विवाद के लिए हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताखा पूरब गांव निवासी अकदश अंसारी, नुसरत, शिफा, एजाज अहमद, रेहान अहमद व गोडिला गांव निवासी नीरज गौतम व ताखा पश्चिम गांव निवासी निखिल कुमार उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर शांतिभंग में पाबंद कर चालान भेज दिया।