जौनपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना सात नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों के बाद कोरोना के कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5960 हो गई है। वहीं 11 कोरोना मरीज ठीक हुए। अब ठीक हुए मरीजों की संख्या 5718 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 88 है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1221 सैंपल के नतीजे आए, जिसमें सात पॉजिटिव हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अभियान के दौरान 1554 सैंपल लिए गए हैं। इसे मिलाकर अब तक 225425 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 223664 की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी भी 1761 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।