फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोंधी बीडीओ समेत सात कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सोंधी शाहगंज ब्लाक के बीडीओ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को बीडीओ समेत सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 6286 हो गई है। इसमें 6022 स्वस्थ हो चुके हैं। 94 की अब तक मौत हुई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी की समस्या पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोंधी शाहगंज ब्लाक परिसर में कैंप लगाकर जांच की। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश चंद्रा ने बताया कि कुल 41 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें बीडीओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर के बड़ी मस्जिद, उमरपुर, चौकिया में भी एक-एक मरीज मिले हैं। उधर, मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में डभिया गांव में कैंप लगाकर 47 लोगों का सैंपल लिया। इसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम ने लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरुक किया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1356 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें सात पॉजिटिव हैं। पहले के 10 मरीज स्वस्थ हुए। विभिन्न क्षेेत्रों में कैंप लगाकर 1314 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें