फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के घर जाकर कर रहे सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 61 हजार किसान ऐसे हैं, जिनको पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। कारण ऐसे किसानों के पंजीकरण में नाम मिसमैच है या फिर इन वैलिड आधार है। कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के घर-घर जाकर सर्वे करने का कार्य कर रहे हैं। इस काम में एटीएम व बीटीएम को लगाया गया है। जिनके द्वारा सर्वे रिपोर्ट 30 जून तक जांच कर रिपोर्ट उप कृषि निदेशक को सौपी जाएगी। जिसके बाद त्रुटियां सुधारकर उनको उक्त योजना से आच्छादित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब आठ लाख 16 हजार 682 किसान हैं। जिसमें से सात लाख 57 हजार 585 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें से पांच लाख 57 हजार 370 किसान रेगुलर किसान सम्मान निधि का लाभ पा रहे हैं। शेष किसानों में कोई एक किश्त तो कोई दो किश्त पाया है। वहीं 61 हजार किसान ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण में नाम मिस मैच है या फिर इन वैलिड आधार है। जिसे ठीक कर योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग सर्वे करा रहा है। इसके लिए सभी एटीएम व बीटीएम को लगाया गया है, जो किसानों के घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। उनको 30 जून तक उप कृषि निदेशक को सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद त्रुटियां सुधारने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें