जौनपुर। सिकरारा के इब्राहिमाबाद स्थित कंपोजिट स्कूल पर शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल में जिले के उच्चाधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा। यहां खंड विकास अधिकारी ने शिकायतें सुनीं।
अधिकतम शिकायतें कोटेदारों द्वारा घटतौली, सफाई कर्मियों की लापरवाही, आवास, पेयजल समस्या से जुड़ी रहीं। चक मिर्जापुर के रोहित गौतम ने बताया कि उनके गांव की कोटेदार कभी भी यूनिट के अनुसार राशन नहीं देती। इसकी शिकायत वे मुख्यालय पर कर चुके हैं। उधर, महराजगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत मनिकापुर में आयोजित जनचौपाल में एडीओ पंचायत केके पांडेय ने समस्याएं सुनीं। ऐसे ही बघंद्रा गांव में प्राथमिक विद्यालय न होने से सैकड़ो बच्चे दूसरे गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं , ऐसी शिकायत सामने आई। धर्मपुर ब्लॉक क्षेत्र के ज्वाइंट बीडीओ सुभाष चंद्र जब चौपाल में समस्याएं सुनीं।