फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीनियर डीसीएम ने जंघई रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित जंघई स्टेशन के विस्तारीकरण की रूपरेखा तैयार करने के लिए लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा डीआरएम सुरेश कुमार सप्रा ने स्टेशन का निरीक्षण किया। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का चयन रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया है। इसका विस्तारीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

सोमवार को सीनियर डीसीएम रेखा मौर्या विशेष सैलून से जंघई स्टेशन पर लगभग पांच बजे शाम पहुंची। उनके साथ डीआरएम सुरेश कुमार सप्रा भी थे, लेकिन वह 20 सी फाटक का निरीक्षण करके लौट गए। जबकि सीनियर डीसीएम एक घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण किया। डीसीएम इसके पहले शुक्रवार को निरीक्षण किया था। सीनियर डीसीएम लगभग एक घंटे तक जंघई स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, पावर केविन, यात्री प्रतिक्षालय, आरपीएफ, जीआरपी भवन, सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया की जंघई जंक्शन रेलवे को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित हैं। इसे और सुंदर बनाया जाएगा। स्टेशन पर क्या-क्या सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं, उसी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पीआरओ विक्रम शंभू, स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह, सीएमई धनंजय सिंह, आईडब्ल्यू रामजी गुप्ता, आरपीएफ इंसपेक्टर अशोक कुमार, एसआई दीपक कुमार, दिनेश पाण्डेय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें