भाजपा के सांसद केपी सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से मदरसों में बच्चों को उच्च शिक्षा दी जा रही है उससे उनको और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
वह बुधवार को मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम में शहीद उमानाथ सिंह की स्मृति में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास हो सकता है। ऐसे में हम सब को ये संकल्प लेना होगा कि समाज के हर वर्ग को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इसी संकल्प के साथ केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही
है। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद सदियों से शिक्षा की अलख जगाने के लिए जाना जाता है। इस कार्य में मेरे पिता शहीद उमानाथ सिंह का योगदान भी उल्लेखनीय है। समाज के सभी वर्गों को शिक्षित करने के लिए उनके नाम से आज
भी कई शिक्षण संस्थाए चल रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देकर आगे बढ़ रही है।
अध्यक्षता शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने की। शिया धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर चेहलुम कमेटी के संयोजक असगर हुसैन जैदी , आफताब हैदर, ज़फर अब्बास, अली कैसर, मोहम्मद मुस्तफा, शमशी, आरिफ हुसैनी, इम्तियाज़ हुसैन, अज़ीज़ हैदर, हैदर हुसैन जैदी, अनवारुल हसन आदि मौजूद रहे ।