जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय से संबंद्ध जौनपुर व गाजीपुर जिले में 355 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। परीक्षाएं तीन पाली में कराई जा रही हैं। सभी पेपर तीन-तीन घंटे के कराए जा रहे हैं।
पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनों जनपदों में परीक्षा की निगरानी के लिए तीन-तीन उड़ाकादल गठित की गई है। शहर के टीडी कालेज, राज कालेज, मोहम्मद हसन पीजी कालेज समेत जिले के अन्य केंद्रों पर परीक्षाएं तीनों पाली में कराई जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्राचार्य की निगरानी में सीसी टीवी कैमरे के बीच कराई गई।
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की अध्यक्षता में समिति ने तय किया कि सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुई। बीए शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा प्रथम पाली में सम्पन्न हुई। कॉलेज के डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षा की शुरूआत कर दी गई है। परीक्षा में उड़ाकादल ने भी निरीक्षण किया। परीक्षा में डॉ.शहनवाज खान, डॉ.केके सिंह, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. ज्योत्स्ना सिंह, डॉ. शाहिदा परवीन, डॉ. राशिद, डॉ. यूपी सिंह ने परीक्षा में सहयोग किया।