फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच पाठ्यक्रमों की समेस्टर परीक्षाएं 16 से होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी, एमएससी और बीएससी समेत पांच पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर कोड के साथ परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम, एमएससी, बीएससी की प्रथम, तृतीय और पांचवें समेस्टर की परीक्षाएं सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जनवरी से कराई जाएंगी। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी। एलएलबी की परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होकर तीन फरवरी तक चलेगी। वहीं, अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 16 जनवरी से तीन फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। इसकी सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें