फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि के बीएड, एलएलएम और एमएड की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड, एमएड और एलएलएम के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए जौनपुर में 13 और गाजीपुर के 11 केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही बीबीए और बीसीए की परीक्षाएं भी शुरू हो गई। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसी टीवी की निगरानी में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बीबीए में 484, बीसीए में 3,928, बीपीई में 26, एलएलबी में 5,625 और एलएलएम में 130 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बीएड, एमएड और बीपीएड की परीक्षाएं भी इसी परीक्षा के साथ कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि गर्मी को देखते हुए पेयजल, बिजली, पंखा व सीसी टीवी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी केंद्र पर परीक्षा के दौरान किसी तरफ की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। परीक्षा की निगारनी के लिए विश्वविद्यालय ने उड़ाकादल का गठन कर दिया है। सभी टीमों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें