फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 केंद्रों पर होगी वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक की चयन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के सामान्य चयन परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 36 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में कुल 17352 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। नकल विहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए 36 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जनपद में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल न होने पाएं। इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक एडमिशन कार्ड की सख्ती से जांच करें। जिलाधिकारी ने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह अवश्य देख लें कि परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डर के साथ, विद्युत व्यवस्था के अतिरिक्त पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था है या नहीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राएड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली जाए। विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका से ही कराई जाए। समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें