फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लाइन बाजार थाने के सामने सीज गाड़ियों में लगी आग, 4 जलकर हुई खाक

विज्ञापन
लाइन बाजार थाने के बाहर सीज गाड़ी में लगी आग। पाठक
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर सीज कर सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी से उठती आग की तेज लपटें और काला धुआं देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और फरियादियों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई, जिसके बाद काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक चार गाड़ियां जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीज गाड़ी के ठीक बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस कूड़े में आग लगा दी थी। तेज हवा के कारण कूड़े की आग धीरे-धीरे फैल गई और बगल में खड़ी सीज गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, सीओ सिटी गोल्डी गुुप्ता ने बताया कि गर्मी में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। यह आग चार गाडियों में लगी थी। फायर बिग्रेड को बुलाकर बुझवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें