फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम मजदूरी देने की उठाई मांग

Thu, 20 Aug 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके पर मजदूरी कम दिए जाने और उत्पीड़न के खिलाफ टेलीकाम कैजुएल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन में बुधवार को दो दिवसीय धरना शुरु किया।
विज्ञापन


  धरना सभा में  यूनियन जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने कहाकि न्यूनतम मजदूरी दिलाई जाए, मजदूरों के ईपीएफ  की कटौती की जाए, लेबल अधिनियम के तहत सुविधाएं दी जाए, मजदूरों का भुगतान समय से किया जाए तथा मजदूरों का

 शोषण बंद किया जाए। जिलासचिव दया राम यादव  ने कहाकि विभाग की मिली भगत से ठेके दार न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे रहा हैं। सात सौ से पंद्रह सौ रुपए मजदूरी प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा हैं। इससे मजदूर भुखमरी के कगार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंच गए हैं। यदि विभाग के  अधिकारी हमारी मांगो पर ध्यान नही देते तो अगले चरण में भूख हड़ताल शुरु करने को बाध्य होगें। इस मौके पर सूर्यनारायण यादव, प्रदीप पटेल, मिट्ठू लाल, समीम, संजय राम कुमार, इंद्रपाल, भारत यादव, नंदलाल, ओमप्रकाश, फूलचंद्र, अरुण  कुमार, अरविंद पाठक, सुरेश, शिवप्रसाद, शीतला प्रसाद, सद्दाम, मूलचंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें