जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की फोटो व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर किसी ने जनपद के एक खंड विकास अधिकारी से ऑनलाइन गिफ्ट मांगी है। जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो उक्त व्यक्ति की खोज में लग गए हैं। ऐसे में फोन करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। एक उच्चाधिकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति ने मेसेज से पहले बीडीओ से उनका हालचाल पूछा। फिर उनकी लोकेशन ली। बीडीओ ने मेसेज से बाजार में होने की बात बताई। है। जिस पर उसने अमेजॉन पर ऑनलाइन भुगतान और बुकिंग करने के बारे में पूछा तो उन्होंने फोन कर जानकारी देने की बात कही। मैसेज करने वाले ने महत्वपूर्ण बैठक में होने का हवाला देते हुए फोन नहीं करने की बात कही। इसके बाद गिफ्ट बुक करने के लिए कह दिया। बीडीओ को डीएम द्वारा कुछ डिमांड किए जाने पर शक हुआ तो उसने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की फोटो युक्त डीपी का प्रयोग कर किसी फ्रॉड व्यक्ति द्वारा +917014279601 नंबर से अधिकारियों /कर्मचारियों को व्हाट्सएप मेसेज किया जा रहा है। नंबर और व्यक्ति की जानकारी ली जा रही है।