फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस काे देखकर गंगा पुल से कूदे गो तस्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस की घेराबंदी देखकर दो गो तस्करों ने गंगा पुल से छलांग लगा दी।दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान आरोपी काजू कुमार (24) निवासी उमरीपट्टी थाना तरवां आजमगढ़ की मौत हो गई, जबकि शिवांशु कुमार (26) निवासी सरताला मोकलपुर थाना तरवां आजमगढ़ का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीसरे आरोपी शक्ति कुमार (20) निवासी सरताला मोकलपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पिकअप में मौजूद 11 गोवंश को मुक्त करा लिया। पुलिस की एक टीम शनिवार को सुबह करीब 6:10 बजे तीरगांवा-सैदपुर मार्ग पर जांच अभियान चला रही थी।
इसी दौरान गोवंश से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की। दो तस्कर गंगा पुल से नीचे कूद गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की पहचान काजू कुमार तथा शिवांशु कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान काजू कुमार की मौत हो गई जबकि शिवांशु कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवंश तस्करी समेत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें