फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस को देख पिकअप छोड़ भाग निकले गो तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को भोर में पिकअप से गोवंश लेकर जा रहे पशु तस्कर पुलिस को आते देख पिकअप छोड़कर भाग निकले। पिकअप पर सात गोवंश मिले। पुलिस वाहन सहित गोवंशों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर गश्त कर रही थी। उसी समय लखनऊ की तरफ से एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। टोल प्लाजा के कुछ पहले ही मोड़ के पास पुलिस को खड़ा देखकर पिकअप सवार चालक सहित अन्य तीन लोग पिकअप खड़ी कर भाग निकले। उनकी इस हरकत से पुलिस को शक हुआ। पुलिस पिकअप के पास पहुंच गई। पिकअप में दो गाय तथा पांच बैलों को रस्सियों से बांध कर रखा गया था। गोवंशों को पुलिस ने उसमें से किसी तरह बाहर निकाला। उसके बाद थाना प्रभारी राजेश यादव को जानकारी दी। थानाप्रभारी राजेश यादव ने बताया की वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें