फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार कर पति की लंबी आयु का मांगा वर .....

विज्ञापन
ईसापुर मोहल्ले में करवा चौथ पर्व के मौके पर पूजन करती पंजाबी समुदाय की व्रती महिलाएं - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पति की दीर्घायु होने और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मनाया। दिन भर निराजल व्रत रखने के बाद शाम को सुहाग के जोड़े में सज-धज कर पूजा की। चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र का वरदान मांगा। पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत को पूरा किया। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में कई दिनों से बना उत्साह बुधवार को चरम पर रहा। भोर में सरगी के बाद महिलाओं ने निराजल व्रत की शुरुआत की। ज्यादातर महिलाओं ने पर्व से जुड़े सामानों की पहले ही खरीदारी कर ली थी। किन्हीं कारणों से जो खरीदारी नहीं कर पाई थीं, वह बुधवार को बाजारों में पहुंचीं। कपड़ा, श्रृंगार, आभूषण के अलावा त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। शहर के ओलंदगंज, फल वाली गली, चहारसू, कोतवाली आदि बाजारों में बेताहाशा भीड़ रही। शाम होते ही महिलाएं पूजन की तैयारियों में जुट गईं। ब्यूटी पार्लर पहुंचकर महिलाएं सजती रहीं। सुहाग के जोड़े में सजकर करवा चौथ की पूजा की। भगवान शिव-पार्वती के साथ ही प्रथम पूज्य गणेश की आराधना की। करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। इसके बाद वह चांद के दीदार के इंतजार में बैठ गईं। रात करीब सवा आठ बजे के बाद जैसे ही आसमान में चांद दिखा, महिलाओं ने चलनी की ओट में उसे निहारा। फिर पति का चेहरा देखकर व्रत को पूरा किया। शहर के पंजाबी कॉलोनी में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। अन्य क्षेत्रों में महिला समूहों में करवा चौथ का पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें