फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सामान ले जाते देख बदमाशों से भिड़ गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर (जौनपुर)। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव में एक घर में छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने शनिवार की रात सवा लाख के आभूषण व 35 हजार नकदी चोरी कर ली। इस दौरान घर की बहू की नींद खुली तो वह चोरों से भिड़ गई लेकिन बहू-बेटे को पीट कर बदमाश गहने व सामान से भरे बाक्स लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव में भगेलू पाल का घर है। रात में छत के रास्ते चार बदमाश घुस गए। कमरे में रखे दो बक्से का ताला तोड़कर गहना निकालने का प्रयास कर रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर भगेलू पाल की बहू माधुरी उठ गई। वह अपने पति श्याम कुमार को जगाते हुए और शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गई, हालांकि बदमाश दंपती को मारपीट कर गहने व सामान से भरा बक्सा लेकर घर के मुख्य द्वार से ही अंधेरे का फायदा उठाकर पत्थरबाजी करते हुए फरार हो गए। तड़के सुबह भगेलू पाल के घर से एक किमी दूर सरैयां गांव के खेत में दो बक्से बरामद हुए। सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायल व 35 हजार रुपये बदमाश ले गए हैं। सूचना पर जफराबाद थाने के उप निरीक्षक धनुषधारी पांडेय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। श्याम कुमार पाल ने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत करीब सवा लाख होगी।
थाना प्रभारी जफराबाद किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें