फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर डाक्टर से मांगा दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल में प्लास्टर लगाने के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चिकित्सक से दो लाख रुपये मांगने वाले जालसाज के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। चिकित्सक से अवैध वसूली के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी लेकिन वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के गोसाईंगंज निवासी नीरज चार दिन पहले एक महिला के इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था। महिला के हाथ की हड्डी टूट गई थी। उसने डाक्टर को दो सौ रुपये देते हुए वीडियो बना लिया। बाद में डाक्टर को फोन कर धमकी दी कि अस्पताल में पैसे लेने का उनके पास वीडियो है इसके एवज में उसे दो लाख रुपये चाहिए नहीं तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। चिकित्सक ने उसका वायर रिकार्ड कर लिया। बात नहीं बनी तो नीरज ने वीडियो व्हाट्सएप के कई ग्रुपों में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार कोतवाली पहुंचे। जहां सीएमएस डॉ. अनिल कुमार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके जायसवाल को बुलवाकर पूरे मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि चिकित्सक ने प्लास्टर लगाने के लिए 200 रुपये जो वाजिब शुल्क है वही लिए थे। उसकी बाकायदा रसीद भी कटी है। एसपी आशोक कुमार ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरज साहू के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें